लखनऊ; उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाला बयान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ANI से बातचीत में संकेत दिया कि भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने की पूरी तैयारी में है। उनका कहना था, भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुरक्षा और सुशासन है और यही वजह है कि जनता का अपार समर्थन हमें मिल रहा है। पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है।
सपा नेता के बयान पर सीएम योगी ने जबरदस्त पलटवार किया। उन्होंने कहा, क्या इतिहास वही जानते हैं जो जिन्ना का महिमामंडन करते हैं। ये वही लोग हैं जो बाबर और औरंगजेब को पूजते हैं। ऐसे लोग राणा सांगा और छत्रपति शिवाजी जैसे राष्ट्रवीरों को कैसे समझेंगे।
संभल में धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर सीएम योगी ने कहा, संभल में 54 तीर्थ स्थलों की पहचान हो चुकी है। हमारी सरकार इन्हें पूरी दुनिया के सामने लाएगी। इस्लाम भी कहता है कि हिंदू घर या मंदिर तोड़कर बनी इबादतगाह खुदा को मंजूर नहीं।
मथुरा को लेकर भी उन्होंने दो टूक कहा, मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है, और कोर्ट के आदेश का पालन हो रहा है। वरना बहुत कुछ हो सकता था। सनातन धर्म के पवित्र स्थलों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है।
योगी आदित्यनाथ का बयान यह संकेत दे रहा है कि भाजपा का आत्मविश्वास ऊँचाई पर है। सवाल यह है कि क्या जनता का आशीर्वाद तीसरी बार भी उन्हें मिलेगा। यूपी की राजनीति अब और रोचक होती जा रही है।
Category: politics national news
वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेता हरीश मिश्रा पर सिगरा थाना क्षेत्र में चाकू से हमला हुआ, जिसमें करणी सेना के सदस्य ने मां करणी के अपमान का बदला लेने की बात कही, सपा कार्यकर्ताओं का थाने पर प्रदर्शन।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Apr 2025, 07:59 PM
रामनगर में दिव्यांग विनोद जायसवाल ने शराबबंदी के लिए अनशन शुरू किया, जो कवि टोला में देसी शराब के ठेके के खिलाफ एक जन-आंदोलन बन गया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से हस्तक्षेप की मांग की है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Apr 2025, 06:47 PM
वाराणसी विकास प्राधिकरण और आईआईटी बीएचयू द्वारा संयुक्त रूप से असि नदी को पुनर्जीवित करने की पहल शुरू की गई है, जिसके तहत नदी के चैनलाइजेशन और अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है,सर्वे जारी है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Apr 2025, 03:13 PM
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एलकेजी से कक्षा 6 तक के दाखिले रविवार को ई-लॉटरी के माध्यम से होंगे, जिसमें सेंट्रल हिंदू स्कूल समेत अन्य स्कूलों में हजारों बच्चों की किस्मत का फैसला होगा।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Apr 2025, 03:06 PM
वाराणसी में हनुमान जन्मोत्सव को भक्ति पर्व के रूप में मनाया गया, संकट मोचन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, और शहर में भव्य शोभायात्राएँ निकाली गईं, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Apr 2025, 11:38 AM
मऊ में श्रीराम कथा भारतवर्ष यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ, जो 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ब्रह्मस्थान मंदिर में आयोजित है, जिसमें 10 राज्यों और नेपाल-श्रीलंका से भक्त शामिल हैं l
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 11 Apr 2025, 10:32 PM
उत्तर-प्रदेश पुलिस बल में 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती अब अंतिम चरण में है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन 22 अप्रैल से और कांस्टेबल ट्रेनिंग 17 जून से शुरू होगा।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 11 Apr 2025, 09:54 PM