वाराणसी: रामनगर थाने के पीछे पट्ठारी टोला में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में शैलू कन्नौजिया (पुत्र मिट्ठू कन्नौजिया) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शैलू अपने घर के बगल में स्थित गूलर के पेड़ की डाल छांट रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में शैलू को रामनगर अस्पताल पहुँचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मगर, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पेंटर का काम कर चलाता था परिवार
शैलू कन्नौजिया पेशे से पेंटर था और अपने काम से ही परिवार की आजीविका चला रहा था। उनकी पत्नी बीना देवी ने बताया कि परिवार में दो बेटों और एक बेटी की शादी हो चुकी है, लेकिन एक बेटी अभी अविवाहित है। पति के असमय निधन से घर की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीना देवी ने दुख जताते हुए कहा, अब घर खर्च कैसे चलेगा, यह समझ नहीं आ रहा।
मोहल्ले में शोक की लहर
घटना के बाद से पट्ठारी टोला में शोक का माहौल है। शैलू के पड़ोसी और परिचितों ने बताया कि वह मेहनती और सीधा-सादा इंसान था। अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभा रहा था। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
शैलू के असमय निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा मोहल्ला शोक में डूबा है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की भी मांग की है, ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके।
Category: breaking news uttar pradesh news
वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नगवा वार्ड में जनसंपर्क कर नागरिकों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Apr 2025, 09:12 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यों की समीक्षा करते हुए इसके पुनर्गठन पर बल दिया, ताकि पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने के लिए इसे और अधिक सक्षम बनाया जा सके।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Apr 2025, 05:50 PM
रामनगर विद्युत उपकेंद्र में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें नवदीप कुमार की जगह केके गुप्ता को नया एसडीओ बनाया गया है, वहीं नवदीप कुमार को सहायक अभियंता के पद पर भेजा गया है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Apr 2025, 05:22 PM
वाराणसी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है, जिसके चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से आठ नियुक्तियों को रद्द कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 16 Apr 2025, 05:07 PM
वाराणसी के रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसंपर्क कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए, साथ ही विकास कार्यों की जानकारी दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Apr 2025, 10:08 PM
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रामनगर में पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के घर जाकर उनकी अस्वस्थ माता का हालचाल जाना और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की, जो मानवीय रिश्तों की मिसाल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Apr 2025, 09:46 PM
कानपुर के बिठूर में जीटी रोड पर तेज़ रफ्तार कार और बस की टक्कर में दो शिक्षिकाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Apr 2025, 04:18 PM