वाराणसी: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मां आशा तारा फाउंडेशन (MATF) ने देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। संस्था ने कोदोपुर मुख्य कार्यालय से लेकर वाराणसी की गलियों और मोहल्लों तक एक भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान और इंकलाब जिंदाबाद जैसे जोशीले नारों से माहौल गूंज उठा।
यात्रा के दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आने-जाने वाले राहगीरों को मिठाइयां वितरित कीं और उन्हें तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में 100 से 200 युवा, महिलाएं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने तिरंगे के प्रति श्रद्धा और देश के प्रति अपने कर्तव्य को दोहराते हुए अपनी सहभागिता दिखाई।
राष्ट्रीय पर्व पर हर नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी, संस्था के संस्थापक डीके ओझा ने कहा, "गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और अन्य राष्ट्रीय पर्व हमारे देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। हर भारतीय का यह नैतिक दायित्व है कि वह इन अवसरों पर अपने राष्ट्रप्रेम को प्रकट करे।
उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में समाज में देशभक्ति की भावना को बनाए रखना बेहद जरूरी है। पांच किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान, हज़ारों लोगों से संवाद कर उन्हें राष्ट्रीयता का संदेश देने की कोशिश की गई। हालांकि, कुछ लोगों के असहयोग और उदासीनता ने यह सोचने पर मजबूर किया कि कहीं लोगों के मन में देशभक्ति की भावना कम तो नहीं हो रही है। पदयात्रा में संस्था के संस्थापक और पदाधिकारियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रमुख रूप से डीके ओझा, रेखा जी, कहकशा नाज़, विजय शंकर द्विवेदी, सुमित्रा पांडे, माया सिंह, प्रियंका बिंद, राकेश जी, विनीत जी, कुंवर तिवारी, वंदना जयसवाल, इमरान खान, दिनेश तिवारी, आशीष यादव, सुमित, तारकेश्वर मौर्य, सतीश श्रीवास्तव और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संस्था के सदस्यों ने संदेश दिया कि राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना हर नागरिक के दिल में होनी चाहिए। संस्थापक डीके ओझा ने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना और राष्ट्रीय पर्वों पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि हर भारतीय का गर्व है। समाज में जागरूकता का प्रयास, इस पदयात्रा का उद्देश्य समाज में देशभक्ति का माहौल बनाना और हर व्यक्ति को राष्ट्रीय पर्वों की महत्ता का एहसास कराना था। इस भव्य आयोजन ने न केवल वाराणसी के नागरिकों को प्रेरित किया, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर मां आशा तारा फाउंडेशन ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर समाज में जागरूकता और देशभक्ति का संदेश फैलाते रहेंगे।
Category: up news republic day varanasi
वाराणसी के रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसंपर्क कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए, साथ ही विकास कार्यों की जानकारी दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Apr 2025, 10:08 PM
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रामनगर में पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के घर जाकर उनकी अस्वस्थ माता का हालचाल जाना और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की, जो मानवीय रिश्तों की मिसाल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Apr 2025, 09:46 PM
कानपुर के बिठूर में जीटी रोड पर तेज़ रफ्तार कार और बस की टक्कर में दो शिक्षिकाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Apr 2025, 04:18 PM
वाराणसी में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की 50 इलेक्ट्रिक बसों में जल्द ही डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू होगी, जिससे यात्री मोबाइल फोन से किराया चुका सकेंगे और नकदी की समस्या से निजात मिलेगी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Apr 2025, 04:16 PM
रामनगर थाने में बंदरों के आतंक से निर्माण कार्य बाधित, प्लास्टर उखाड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए एक सिपाही को गुलेल के साथ ड्यूटी पर तैनात किया गया है, वन विभाग से मदद की गुहार।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 10:32 PM
वाराणसी के लंका थाने की पुलिस ने रविवार को 25 हजार के इनामी और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी विशाल चौधरी को रामनगर से गिरफ्तार किया, वह पहचान छुपाकर रह रहा था।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 09:23 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की नई इकाई का शिलान्यास किया, वहीं रामपाल कश्यप नामक व्यक्ति ने PM से मिलने के बाद 14 साल बाद चप्पल पहनी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 08:20 PM