मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर गंभीर खतरे की जद में आ गए हैं। इस बार धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस की वर्ली व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर भेजी गई, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने न केवल सलमान को जान से मारने की बात कही, बल्कि उनके घर में घुसकर हमला करने और कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी।
वर्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल, एंटी टेरर स्क्वॉड सहित सभी एजेंसियां जांच में जुटी हैं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो शूटरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली उनके घर की दीवार से टकराई थी। उस हमले की जिम्मेदारी एक फेसबुक पोस्ट के ज़रिए अनमोल बिश्नोई ने ली थी।
बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था, जिन्होंने बताया कि उन्होंने हमले से पहले तीन बार रेकी की थी। लेकिन अब नई धमकी ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं—अगर आरोपी पकड़े गए, तो अब कौन सलमान को टारगेट कर रहा है?
‘सिकंदर’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान ने इस पर कहा था, “जितनी उम्र लिखी है, उतनी जिएंगे।” उन्होंने यह भी माना कि सुरक्षा कारणों से उनकी दिनचर्या और कामकाज पर असर पड़ा है।
सलमान को फिलहाल Z+ सुरक्षा मिली हुई है, लेकिन बार-बार मिल रही धमकियां ये सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या ये घटनाएं इत्तेफाक हैं या किसी गहरी साजिश का हिस्सा।
यूपी खबर इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। आगे की अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।
वाराणसी के रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसंपर्क कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए, साथ ही विकास कार्यों की जानकारी दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Apr 2025, 10:08 PM
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रामनगर में पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के घर जाकर उनकी अस्वस्थ माता का हालचाल जाना और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की, जो मानवीय रिश्तों की मिसाल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Apr 2025, 09:46 PM
कानपुर के बिठूर में जीटी रोड पर तेज़ रफ्तार कार और बस की टक्कर में दो शिक्षिकाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Apr 2025, 04:18 PM
वाराणसी में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की 50 इलेक्ट्रिक बसों में जल्द ही डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू होगी, जिससे यात्री मोबाइल फोन से किराया चुका सकेंगे और नकदी की समस्या से निजात मिलेगी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Apr 2025, 04:16 PM
रामनगर थाने में बंदरों के आतंक से निर्माण कार्य बाधित, प्लास्टर उखाड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए एक सिपाही को गुलेल के साथ ड्यूटी पर तैनात किया गया है, वन विभाग से मदद की गुहार।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 10:32 PM
वाराणसी के लंका थाने की पुलिस ने रविवार को 25 हजार के इनामी और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी विशाल चौधरी को रामनगर से गिरफ्तार किया, वह पहचान छुपाकर रह रहा था।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 09:23 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की नई इकाई का शिलान्यास किया, वहीं रामपाल कश्यप नामक व्यक्ति ने PM से मिलने के बाद 14 साल बाद चप्पल पहनी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 08:20 PM