कानपुर: कानपुर: कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी शबाना और उसके प्रेमी रेहान को गिरफ्तार किया है।
शनिवार को आबिद अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शबाना ने पुलिस को बताया था कि आबिद की मौत सेक्स वर्धक दवाओं के ओवरडोज से हुई है। लेकिन, मृतक के भाई सलीम को आबिद के गले पर चोट के निशान देखकर संदेह हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि आबिद की मौत गला दबाकर हत्या करने से हुई है। पुलिस ने शबाना से कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
शबाना ने बताया कि वह अपने पति से परेशान थी और उससे छुटकारा पाना चाहती थी। आबिद उससे आए दिन मारपीट करता था। इसीलिए उसने अपने प्रेमी रेहान और उसके दोस्त विकास के साथ मिलकर आबिद की हत्या की साजिश रची। शनिवार रात को शबाना ने दरवाजा खुला छोड़ दिया था। जब रेहान और विकास उसके घर में घुसे तब आबिद सो रहा था। तीनों ने मिलकर आबिद का गला दबाया। जब वो छटपटाने लगा तब विकास ने उसके हाथ और पैर पकड़ लिए थे।
हत्या को छुपाने के लिए शबाना ने आबिद की जेब में सेक्स वर्धक दवाओं का रैपर और 10 गोलियां रख दी थी ताकि पुलिस को यह लगे कि उसकी मौत ओवरडोज से हुई है। पुलिस की पूछताछ में रेहान ने बताया कि 1 साल पहले उसकी और शबाना की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ता चला गया। शबाना ने रेहान को बताया कि उसका पति उससे बहुत मारता है और वह उससे छुटकारा पाना चाहती है। रेहान ने शबाना की इस बात को मान लिया और आबिद को मारने में उसकी मदद की।
रेहान ने बताया कि विकास को पैसों की जरूरत थी। पैसे देते समय उसे बातों-बातों में षड्यंत्र के बारे में भी जानकारी दे दी। विकास खुद ही घटना में उन दोनों का साथ देने के लिए तैयार हो गया। पुलिस ने शबाना और रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी भी विकास की तलाश में जुटी हुई है।
Category: crime uttar pradesh
रामनगर थाने में बंदरों के आतंक से निर्माण कार्य बाधित, प्लास्टर उखाड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए एक सिपाही को गुलेल के साथ ड्यूटी पर तैनात किया गया है, वन विभाग से मदद की गुहार।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 10:32 PM
वाराणसी के लंका थाने की पुलिस ने रविवार को 25 हजार के इनामी और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी विशाल चौधरी को रामनगर से गिरफ्तार किया, वह पहचान छुपाकर रह रहा था।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 09:23 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की नई इकाई का शिलान्यास किया, वहीं रामपाल कश्यप नामक व्यक्ति ने PM से मिलने के बाद 14 साल बाद चप्पल पहनी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 08:20 PM
वाराणसी के कोटवा गांव में हिन्दू व्यक्ति की हत्या से क्षेत्र में तनाव है, हिन्दू युवा वाहिनी ने इसे हिन्दू समाज को डराने का षड्यंत्र बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 05:23 PM
असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, जहाँ लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 05:11 PM
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर में 4 साल की बच्ची के साथ उसके पिता के करीबी दोस्त ने कब्रिस्तान में दुष्कर्म किया, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 05:04 PM
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के निनवार गांव में सोमवार सुबह एक तालाब के किनारे पेड़ से युवक और युवती के शव लटकते मिले, जिनकी पहचान गोपाल दुबे और गायत्री द्विवेदी के रूप में हुई, पुलिस जांच जारी.
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 14 Apr 2025, 03:47 PM