सहारनपुर: हृदय विदारक खबर गंगोह कस्बे की तंग गलियों में शनिवार दोपहर जैसे कयामत उतर आई। हवा में बारूद की गंध और चीखों का सन्नाटा गूंज रहा था। सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला ने वह कर डाला जिसकी कल्पना से भी रूह कांप जाए।
उन्होंने अपनी ही जान से प्यारी तीन मासूम संतानों—11 साल की बेटी श्रद्धा, 6 साल का देवांश और 4 साल का शिवांश—को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं, पत्नी नेहा (31) पर भी गोलियां चलाईं, जो जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
खुद पुलिस को फोन कर कहा- मैंने सबको खत्म कर डाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद योगेश रोहिला ने खुद फोन उठाया और सहारनपुर के SSP को बताया—मैंने सबको मार डाला।
क्या बीत रही होगी उस पुलिस अफसर पर, जो ये शब्द सुनकर स्तब्ध रह गया होगा। क्या कभी किसी पिता के हाथ इतने पत्थर हो सकते हैं कि वह अपनी ही संतानों का जीवन छीन ले?
गलियों में गूंजते मासूमों की चीखें और खामोश पड़ोसी
घटना के समय पड़ोसियों ने ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी। दरवाजे से अंदर झांका तो फर्श पर खून का दरिया था—बच्चों की नन्हीं देह लहूलुहान पड़ी थी, आंखें बंद थीं, जैसे अब सपनों में भी लौटकर न आएंगे। पास ही नेहा तड़प रही थी।
पड़ोसी भागे, भीड़ इकट्ठा हुई, और वहीं खड़ा मिला योगेश। भागने की कोशिश की तो गुस्साई भीड़ ने पकड़कर धुन दिया।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि योगेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। यह शक इतना जहरीला हो गया कि उसने न केवल एक पत्नी का विश्वास तोड़ा, बल्कि तीन मासूम जिंदगीयों को मौत के मुंह में धकेल दिया।
यह महज एक क्राइम स्टोरी नहीं है, यह एक समाज के बीमार होते मानसिक ढांचे की तस्वीर है। शक, क्रोध और स्वामित्व की भावना ने इंसान को ऐसा दरिंदा बना दिया कि अपने ही घर के दीवारों पर अपने खून के छींटे लगा बैठा।
गंगोह कस्बा स्तब्ध है। हर आंख नम, हर दिल भारी है। जिन बच्चों की हंसी गलियों में गूंजती थी, अब वहां मातम पसरा है। स्कूल के साथी दोस्तों के मुंह सिले हैं। मोहल्ले के लोग सवालों में घिरे हैं। क्या शक इतनी बड़ी कीमत वसूल सकता है।
नेहा मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसके शरीर से ज्यादा उसके दिल पर चोट गहरी है। अपने बच्चों की चीखें शायद उसकी आखिरी सांस तक पीछा करेंगी।
वहीं योगेश रोहिला अब कानून के शिकंजे में है, लेकिन समाज के मन में ये सवाल बाकी है। कब हम अपने भीतर के अविश्वास और गुस्से से बाहर निकलेंगे।
एक अपील, हिंसा से पहले रुकें, सोचें, बात करें
आज सहारनपुर की गलियों से उठी ये खबर महज आंकड़ों में सिमट कर न रह जाए। हर घर, हर इंसान इसे आईना बना कर देखे। क्या हम अपने रिश्तों में संवाद के पुल नहीं बना सकते, क्या शक की दीवारें तोड़ने का साहस नहीं कर सकते?
इस घटना ने न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे समाज की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है।
Category: crime uttar pradesh
रामनगर के कवि टोला में शराब की दुकान खुलने से महिलाओं ने सुरक्षा की चिंता जताई, जिसके बाद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हस्तक्षेप कर दुकान बंद करवाकर एक माँ को भरोसा दिलाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 04 Apr 2025, 07:21 PM
ग्रेटर नोएडा के बिसरख में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पूरे इलाके में मातम छाया है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 04 Apr 2025, 04:26 PM
अभिनेता मनोज कुमार, जिन्हें 'भारत कुमार' के नाम से भी जाना जाता है, का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया, उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, सिनेमा जगत में शोक की लहर।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 04 Apr 2025, 03:13 PM
वाराणसी के ककरमत्ता ओवरब्रिज पर बीती रात पत्थर से लदी पिकअप डिवाइडर से टकरा गई, जिससे जौनपुर निवासी चालक शौकत अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
BY : Dilip kumar | 04 Apr 2025, 03:02 PM
वाराणसी के विजय नगर कॉलोनी में बिजली के खंभे पर काम करते समय एक संविदा कर्मी गोविंद कुमार बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया, जिसकी हालत अस्पताल में नाज़ुक बनी हुई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 04 Apr 2025, 03:03 PM
गाजीपुर के रेवतीपुर में ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो स्कूटी सवार युवकों को कुचल दिया, जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 04 Apr 2025, 02:38 PM
रामनगर के मछरहट्टा वार्ड में प्रस्तावित देसी दारू की दुकान के खिलाफ महिलाओं के धरने को विधायक सौरभ श्रीवास्तव के हस्तक्षेप के बाद समाप्त कर दिया गया, महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन मिला।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 03 Apr 2025, 06:40 PM